फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Santramdas of Ujjainiya Patti ill

उज्जैनिया पट्टी के महंत संतरामदास बीमार

Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahant Santramdas of Ujjainiya Patti ill
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के उज्जैनिया पट्टी के महंत संतराम दास की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सकों के सुझाव के बाद उन्हें मेदांता लखनऊ ले जाया गया है। संतरामदास हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास के गुरू हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी भी माने जाते हैं, सीएम योगी जब हनुमानगढ़ी दर्शन-पूजन को पहुंचते हैं तो महंत संतराम दास से आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 6 मई को भी जब अयोध्या आए थे तो तब भी उन्होंने हनुमानगढ़ी दर्शन-पूजन के दौरान महंत संतराम दास से आशीर्वाद लेकर उनका कुशलक्षेम जाना था। उज्जैनिया पट्टी के महंत संतराम दास करीब 80 साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से वे ब्लड शुगर और खून की कमी से जूझ रहे थे। हनुमानगढ़ी के पुजारी और उनके शिष्य राजूदास और रमेश दास भी उनके साथ देखभाल को मौजूद हैं।
रमेश दास ने बताया कि शुगर बढ़ जाने से उन्हें दिक्कत हो रही थी। स्थानीय चिकित्सकों के सलाह पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया है कि चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed