फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Avadhesh Das came out in support of Raj Thackeray

राज ठाकरे के समर्थन में उतरे महंत अवधेश दास

Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahant Avadhesh Das came out in support of Raj Thackeray
अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे को लेकर रामनगरी में दिन-ब-दिन सियासत तेज होती जा रही है। अब संतों में भी दो गुट हो गया है। बड़ी संख्या में संत जहां बृजभूषण शरण सिंह द्वारा राज ठाकरे के विरोध में शुरू किए गए आंदोलन को उचित बता रहे हैं तो वहीं बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास राज ठाकरे के समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शन पर राजनीति न्याय संगत नहीं है, राज ठाकरे यदि आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे। जब रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को अयोध्या आने दिया गया, उनका स्वागत हुआ तो राज ठाकरे का विरोध क्यों हो रहा है।
विज्ञापन

महंत अवधेश दास ने कहा कि वर्तमान वातावरण से मन खिन्न है। भगवान ने स्वयं कहा है कि मेरे दर्शन का अनंत फल प्राप्त होता है। भगवान के दर्शन के लिए बाधा डालना गलत है। अयोध्या आने से किसी को रोकना, अयोध्या की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अयोध्या की धरती पर सनातन धर्मियों के ऊपर गोली चलवाई गई और जिस व्यक्ति ने गोली चलवाई, उसका भी अयोध्या की धरती पर सम्मान किया गया, किसी ने विरोध नहीं किया। ऐसे में आज राज ठाकरे का ही विरोध क्यों हो रहा है। मुझे तो ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला में अव्यवहारिक प्रदर्शन हुआ, किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। बृजभूषण को रामनगरी के कई संतों द्वारा समर्थन देने की बात पर वह बोले कि यहां संतों की भी कई श्रेणी है। जो संत राज ठाकरे का विरोध कर रहे हैं, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना। बोले कि राज ठाकरे अयोध्या आएं क्योंकि भगवान राम सबके हैं। वह अयोध्या आकर भगवान का दर्शन करें, सरयू स्नान करें व संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त करें। वहीं भाजपा नेता निशेंद्र मोहन मिश्र ने भी राज ठाकरे का समर्थन किया है।
महंत अवधेश दास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। कहा कि केजरीवाल ने भी अयोध्या आकर दर्शन-पूजन किया। कोरोना काल के दौरान दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को बाहर करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का डटकर विरोध करना चाहिए था लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। यही नहीं, केजरीवाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे, शाहीन बाग में सपोर्ट किया था, वे भी आए और दर्शन कर गए। ऐसे में राज ठाकरे का ही विरोध क्यों हो रहा है।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध कर रहे तत्वों की कड़ी आलोचना करते हुए उनके विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का स्वागत करती है और अयोध्या आगमन पर उनका फूलमालाओं से अभिनंदन करेगी।

हिंदू महासभा अयोध्या जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश दत्त मिश्र का कहना है कि हिंदू महासभा केंद्रीय नेतृत्व ने नई दिल्ली से राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का समर्थन किया है जो स्वागत योग्य कदम है। अयोध्या जनपद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर राज ठाकरे का अयोध्या आगमन पर भव्य अभिनंदन करने की तैयारियों में जुट गए हैं। राज ठाकरे अयोध्या भगवान रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं। भगवान श्रीराम को भाषा, प्रांत और जाति में बांटना भगवान श्रीराम का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed