फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maggie will be sent to a lab for testing Central

जांच के लिए सेंट्रल लैब में भेजी जाएगी मैगी

Thu, 13 Aug 2015 12:56 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रयोगशाला गोरखपुर की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग में हड़कंप मच गया है। अभिहित अधिकारी मैगी के दूसरे नमूनों को सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में मैगी के नमूने फेल पाए जाने के बाद, जिले से भी मई माह में मैगी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। तीनों नमूने रीडगंज स्थित बलदेव प्लाजा के नारायण डिस्ट्रीब्यूटर्स से संकलित किए गए थे।
विज्ञापन


गोरखपुर लैब से जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक मैगी के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई है। लैब में आधुनिक मशीनें नहीं होने की वजह से मैगी में मिलाए गए लेड व अन्य हानिकारक तत्वों की जांच नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी मैगी की संकलित दूसरे नमूने को केन्द्रीय लैब में भेजने की तैयारी की है। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि मैगी की गुणवत्ता संदिग्ध है।


जांच में गड़बड़ी पाई गई। कंपनी ने किस हद तक मिलावट व हेराफेरी की यह जानने के लिए सेंट्रल लैब में नमूने की दूसरी फाइल भेजी जा रही है। इस बारे में सेंट्रल लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed