फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Madhya Pradesh minister offered three silver stones to Ramlala

मध्यप्रदेश के मंत्री ने रामलला को अर्पित की चांदी की तीन शिला

Sat, 03 Sep 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh minister offered three silver stones to Ramlala
अयोध्या। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत करीब चार सौ भक्तों के साथ शुक्रवार सुबह रामलला के दर्शन किये और रामलला को चांदी की तीन शिलाएं अर्पित की।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए 721000 की धनराशि भी समर्पित की। मध्यप्रदेश के सागर जिले में पड़ने वाली सुर्खी विधानसभा सीट के विधायक और एमपी सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुर्खी से विधिविधान पूर्वक रामशिला यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन

यह यात्रा गुरुवार देर शाम अयोध्या पहुंची। रामघाट स्थित नेपाली बाबा के आश्रम में शुक्रवार सुबह मंत्री व उनके समर्थकों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। नेपाली बाबा के आश्रम से गाजे-बाजे के साथ मंत्री गोविंद सिंह की अगुवाई में भव्य यात्रा रामजन्म भूमि गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सुर्खी विधानसभा के भक्तों के सहयोग से एकत्र की गई तीन राम शिला व 721000 हजार का निधि समर्पण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा गया। मंत्री ने बताया कि प्रत्येक रामशिला का वजन एक किलो एक सौ ग्यारह ग्राम है।
वीरेंद्र पाठक ने बताया कि मंत्री के साथ सागर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, मंत्री की पत्नी सविता सिंह राजपूत, सुखदेव मिश्र, रामेश्वरनाम देव, ओंकार सिंह,ओएसडी ज्वाला सिंह सहित लगभग 400 लोगों ने रामलला के दर्शन किये।
इस अवसर पर अमित दास बाबा महामंडलेश्वर सुरेंद्र गिरी महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सदियों से राम भक्त जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। वह स्वप्न अब पूरा हो रहा है।

अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। इसकी खुशी भारत ही नहीं पूरे विश्व में है। विश्व का हर एक नागरिक अयोध्या आना चाहता है। आने वाले दिनों में सभी रामलला का दर्शन करेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed