फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   machine

अब सौर ऊर्जा चालित चरखे से काते जाएंगे सूत

Thu, 17 Dec 2020 08:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
machine
अयोध्या। अब सौर ऊर्जा से चलने वाली चरखा मशीन से सूत काता जाएगा। इसके लिए जिले में प्रथम चरण में 25 लाभार्थियों को सौर ऊर्जा संचालित चरखे दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि हाथ की अपेक्षा मशीन से कातने में चार गुना अधिक सूत कात सकेंगे। इसके पहले कुम्हारी कला से जुड़े लोगों के लिए इलेक्ट्रिक चालित चाक की व्यवस्था सरकार ने कराई थी। लगभग दो दर्जन लोगों को इलेक्ट्रिक चालित चाक का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीण उद्योगधंधों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नित नए प्रयोग कर रही है। अब सूत कातकर जीवन यापन करने वाले लोगों को सौर चालित चरखे देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले के 25 लाभार्थियों का चयन किया गया है। जल्द ही इनकी आपूर्ति होने पर वितरण किया जाएगा। एक सौर ऊर्जा संचालित चरखे की कीमत 50 से 55 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सरकार से सौर ऊर्जा चालित चरखे देने की व्यवस्था है। पहले चरण में सांसद आदर्श ग्राम से 25 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा संचालित चरखे से सूत कातने में आसानी होगी। एक लाभार्थी हाथ से जितना सूत कात सकता है, मशीन से उससे लगभग चार गुना सूत कात सकेगा। इससे उसे ज्यादा लाभ होगा। सौर ऊर्जा चालित चरखे में मोटर लगा होगा, जो दिन में सौर ऊर्जा से जोड़ने पर चलेगा और सूत काता जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed