{"_id":"594022e2866419171b8b4584","slug":"lunch-to-labours-in-5-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले मेें श्रमिकों को पांच रुपये में मिलेगा भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले मेें श्रमिकों को पांच रुपये में मिलेगा भोजन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पंजीकृत श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। अब परियोजना स्थल पर ही उन्हें ताजा भोजन मुहैया कराया जाएगा। वह भी सिर्फ पांच रुपये में। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को जिले में धरातल पर लाने की तैयारी तेज है। लक्ष्य है कि जून में ही श्रमिकों को भोजन देने की व्यवस्था कर ली जाए।
प्रदेश सरकार की श्रमिकों को ताजा भोजन देने की योजना है। मंडल के फैजाबाद जिले में इसे मूर्त रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं पर ही श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। श्रमिकों को पहले एक वक्त का भोजन 10 रुपये में देने की व्यवस्था थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इस राशि को घटा दिया है। अब श्रमिकों को महज पांच रुपये में एक वक्त का पका-पकाया भोजन मिलेगा।
जिले में 40 हजार पंजीकृत श्रमिक हैं। जिस परियोजना में कम से कम 50 मजदूर एकसाथ काम कर रहे होंगे, वहां उन्हें भोजन देने की व्यवस्था होगी। मानक के अनुसार पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संस्था को हायर किया जाएगा। संस्था चाहे तो जिले में केंद्रीकृत भोजन बनाकर पहुंचाए या फिर परियोजना स्थल के पास ही भोजन के लिए सेंटर पॉइंट बना ले। व्यवस्था शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में होगी।
विज्ञापन
उपश्रमायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों को पांच रुपये में एक वक्त का भोजन देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोशिश है कि इसी माह से श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था के चयन की कार्रवाई की जा रही है।