फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Light rain but not relief

हल्की बारिश भी न दे सकी राहत, उमस बढ़ी

Fri, 21 Jun 2019 10:31 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: vivek vivek Updated Fri, 21 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन

अयोध्या। तीखी धूप से बेहाल लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बारिश भी कोई राहत नहीं दे सकी। दोपहर करीब तीन बजे हुई हल्की बारिश से धरती ने आग उगलना शुरू किया, जिससे उमस और बढ़ गई।

विज्ञापन



इससे लोग व्याकुल हो उठे। प्री मानसूनी बारिश भी बेहद कमजोर होने से धान की तैयारी में जुटे किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह निकली तेज धूप से लोग गर्मी से हलाकान रहे। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से कुछ सुकून जरूर मिला, जो अधिक कारगर साबित नहीं हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद बादल छाए और रिमझिम बरसात शुरू हुई, तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब पंद्रह मिनट तक बारिश हुई। इससे कुछ पल के लिए तो सुकून मिला, लेकिन बारिश के बाद दहकती हुई धरती से निकलने वाली आग ने उमस और बढ़ा दी। लोग गर्मी से और व्याकुल हो उठे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।



जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 55 व न्यूनतम 42 फीसदी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में हल्की वर्षा होने की संभावना है। मानसून के अभी दस्तक देने में पखवारे भर का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed