फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lawsuit will not against the SP chief

सपा मुखिया के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा

Sat, 03 Sep 2016 10:19 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit will not against the SP chief
sdf
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अब मुकदमा नहीं चलेगा। सीजेएम रवींद्र प्रसाद गुप्त की अदालत ने शनिवार को बड़ी छावनी के संत ओमप्रकाश दास की ओर से दायर किए गए इस्तगासे को ग्राह्यता के बिंदु पर खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि ओमप्रकाश ने एक सितंबर को दायर किए गए केस में कहा था कि 28 अगस्त को उसने समाचारपत्रों व राष्ट्रीय टीवी चैनलों के माध्यम से मुलायम सिंह का बयान पढ़ा। जिसमें उन्होंने कहा कि  यदि अयोध्या में 1990 में 16 के बजाए 30 कारसेवकों की हत्या होती तो भी मुझे कोई हर्ज नहीं होता और मेरे ही इशारे पर कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। घटना के 27 साल बाद लखनऊ मेें एक कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह ने यह स्वीकार किया कि यह कृत्य उनके इशारे पर किया गया। 
विज्ञापन


उनके इस बयान से हिन्दू एवं मुस्लिमों के बीच सामाजिक व धार्मिक सौहार्द की क्षति हुई तथा लोगों के मध्य विद्वेष की भावना पैदा हुई। अधिवक्ता आरपी पाठक ने बताया कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने दाखिल परिवाद खारिज कर दिया है। अब वह इस फैसले को जिला जज की कोर्ट में निगरानी के माध्यम से चुनौती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed