फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lack of voting process revealed during the counting of votes

मतगणना के दौरान उजागर हुई मतदान प्रक्रिया की खामी

Wed, 05 May 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lack of voting process revealed during the counting of votes
अयोध्या। पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी मतदान प्रक्रिया में की गई खामी मतगणना के दौरान उजागर हुई। इसके कारण बीकापुर ब्लॉक के चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बीकापुर के बूथ संख्या 50 पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय भनौली पर क्षेत्र पंचायत वार्ड 27 व क्षेत्र पंचायत वार्ड 28 दोनों वार्डों पर चार-चार प्रत्याशी चुनाव चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी से वार्ड संख्या 27 के लिए जारी किए गए मतपत्र से ही वार्ड संख्या 28 के लिए भी मतदान करा दिया गया। इसी प्रकार बूथ संख्या 160 पर क्षेत्र पंचायत वार्ड 64 पर पांच चिह्न के मतपत्र और क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 65 पर छह चिह्न के मतपत्र के सापेक्ष पीठासीन अधिकारी वार्ड संख्या 65 के लिए निर्गत मतपत्रों से ही वार्ड संख्या 64 पर भी मतदान करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने 4 मई के अपने पत्र के जरिए इन दो बूथों पर पुनर्मतदान की संस्तुति करते हुए पत्र राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त को भेज दिया है। चुनाव प्रेक्षक ने भी राज्य निर्वाचन आयोग को संस्तुति का पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed