फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   L-3 Kovid Hospital built for the first time in the district

जिले में पहली बार बनाया गया एल-3 कोविड हॉस्पिटल

Fri, 31 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
L-3 Kovid Hospital built for the first time in the district
अयोध्या। जिले में कोरोना से निपटने के लिए पहली बार एल-3 स्तर का अस्पताल तैयार किया गया है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में एल-3 के लिए 20 बेड भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अब कोरोना के गंभीर पीड़ितों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य जगहों पर रेफर नहीं करना पड़ेगा। वहीं, एल-1 व एल-2 के भी चार-चार अस्पतालों को सुविधाओं से लैस किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। कोरोना की दूसरी लहर में इलाज के लिए उत्पन्न हुई मारामारी की स्थिति की पुनरावृत्ति से बचने के लिए इस बार विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सरकारी व पांच निजी अस्पतालों में 750 कोरोना बेड तैयार किए गए हैं। इनमें आईसीयू के 120 व पीआईसीयू के 190 बेड शामिल हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने एल-1 व एल-2 के साथ-साथ कोविड एल-3 अस्पताल भी तैयार किया है।
पहली बार मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 20 बेड का कोविड एल-3 अस्पताल तैयार किया गया है। जहां आईसीयू, वेंटिलेटर के साथ सभी उपकरणों से सुसज्जित करते हुए पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
माना जा रहा है कि अब कोरोना के गंभीर मरीजों को लखनऊ या अन्य शहरों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। एल-2 स्तर के मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 200, जिला महिला अस्पताल में 100, श्रीराम अस्पताल में 70, जिला अस्पताल में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं।
वहीं, एल-1 स्तर के भी चार अस्पतालों को इस बार सक्रिय किया गया है। इनमें कुमारगंज चिकित्सालय में 100, सीएचसी पूराबाजार, सीएचसी मसौधा व मवई में ऑक्सीजन युक्त 30-30 बेड आरक्षित किए गए हैं।
सभी स्वास्थ्य उपकरणों को संचालित करने के लिए कर्मचारियों को पूर्व में प्रशिक्षित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना के लक्षणविहीन या हल्के लक्षण वाले मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती किया जाता है।
लक्षणयुक्त व संक्रमण से प्रभावित होकर ऑक्सीजन की जरूरत व अन्य इलाज की आवश्यकता वाले मरीजों को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया जाता है। जबकि, वेंटिलेटर, आईसीयू आदि की आवश्यकता वाले गंभीर मरीजों को एल-3 अस्पताल में रखा जाता है।

इस बार मेडिकल कॉलेज में 20 बेड पर एल-3 स्तर के कोविड अस्पताल की सुविधा दी जाएगी। वेंटिलेटर सहित सभी आवश्यक उपकरणों से अस्पताल को सुसज्जित किया गया है। पर्याप्त संख्या में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 750 बेड आरक्षित किए गए हैं।-डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed