फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Key issues raised at the meeting of the district plan

जिला योजना की बैठक में उठे अहम मुद्दे

Sat, 23 Apr 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Key issues raised at the meeting of the district plan
जिला योजना को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभागार शनिवार को में शनिवार को हुई बैठक में जिला योजना को मंजूरी के साथ ही कई कार्यों का अनुमोदन हो गया। राजस्व ग्राम सभाओं में प्रधानों के खाते अब तक न खुल पाने का मुद्दा बैठक में प्रभारी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के सामने उठा।
विज्ञापन


मंत्री ने रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की बात सुनने के बाद सीडीओ को तत्काल खाता खुलवाने का निर्देश दिया। सोहावल ब्लॉक में फसलों को डूब से बचाने के लिए करीब पांच किमी. लंबी नई ड्रेन के निर्माण को मंजूरी मिली गई। भाजपा के कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू के प्रस्ताव पर लोहिया पुल, सींवार, रामनगर धौरहरा, महोली होते हुए मन्नू पुरवा तक ड्रेन बनाई जाएगी।
विज्ञापन


विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानों के खाते अभी तक सीज हैं। पुरानी व्यवस्था में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी कार्य कराने के बाद चेक काटते थे। एडीओ पंचायत एनओसी जारी करने के लिए छह फीसदी वसूल रहे थे। इस खेल सेखाते बंद करा दिये गए थे। प्रभारी मंत्री ने प्रधानों के खातों को एडीओ के दखल से मुक्त कराने तथा सीडीओ को तत्काल खाता खुलवाने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक यादव ने इसी के साथ हाईवे के किनारे कुसहरी में मंजूर ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का कार्य अब तक न शुरू होने का मामला उठाया। जिला योजना से इस सेंटर का अनुमोदन हो गया। उन्होंने रुदौली और मवई ब्लॉकों में माइनरों, नहरों और नलकूपों के कार्यालयों के बाराबंकी में होने से कार्य न हो पाने का मामला उठाया। इसे मंत्री ने फैजाबाद लाने का भरोसा दिया। ट्यूबवेलों, नाली, कुलाबों को सही कराने के साथ ही इसकी धनराशि बढ़ाने भी बढ़ा दी गयी। गन्ना विभाग की सड़कों की मरम्मत भी जिला योजना में शामिल हो गई।

बैठक में नलकूप विभाग की खूब किरकिरी हुई। खुन्नू पांडेय व विधायक अभय सिंह का कहना था कि जिले के 70 फीसदी नलकूप खराब हैं। एक्सईएन ने इसका प्रतिवाद किया। इस पर मंत्री ने राजस्व, विद्युत व नलकूप विभाग की तीन सदस्यीय समिति बनाकर सीडीओ से रिपोर्ट देने को कहा। बरसेंडी में 2009 से अनुसूचित जाति के लिए आधे अधूरे बने आईटीआई भवन का मामला गूंजा।

खुन्नू ने कहा कि 4 करोड़ 73 लाख की लागत वाले भवन की दीवारें खड़ी हैं। बच्चों का दाखिला फैजाबाद आईटीआई में होता है। मंत्री ने सीडीओ को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया। बड़ागांव में एक लड़की से दुराचार और अब तक कोई मदद न होने का मामला भी उठा। इस पर डीएम किंजल सिंह ने दो लाख रुपये देने का ऐलान करते हुए कहा कि एक लाख रुपये रविवार तक दे दिए जाएंगे।

एमएलसी हीरालाल यादव ने ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों को बैठने के लिए सभागार निर्माण कराने, लीलावती कुशवाहा ने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण, विधायक अभय सिंह ने ऊसर सुधार विभाग द्वारा नदियों के किनारे पोखरा बनवाए जाने, मंत्री पवन पांडेय ने नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने, प्रियंकासेन ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर के नदारद रहने का मामला उठाया।


मंत्री ने कार्यों का अनुमोदन करने के साथ डॉक्टर के खिलाफ तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह, जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, अर्थ एवं संख्या अधिकारी पूनम यादव, शंभूनाथ सिंह दीपू सहित तमाम जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed