फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kartikeya becomes topper, Honey tops in girls

टॉपर बने कार्तिकेय, लड़कियों में हनी अव्वल

Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kartikeya becomes topper, Honey tops in girls
सीबीएसई इंटरमीडिएट में आर्मी पब्लिक स्कूल के कार्तिकेय तिवारी ने जिला टॉप किया है। उसे साइंस वर्ग में सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। लड़कियों में टॉपर व जिले में दूसरे स्थान पर रहीं द क्रैंब्रियन स्कूल की हनी सिंह (कामर्स) को 96.5 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


जेबी अकादमी की तेजल (कामर्स) 96.2 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। जिले की टॉप टेन सूची में नौ स्कूलों के 17 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें केंद्रीय विद्यालय कैंट शामिल नहीं है। सभी स्कूलों ने परिणाम शत-प्रतिशत होने का दावा किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली की ओर से रविवार को दोपहर में इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हुआ। यहां सीबीएसई के 15 कॉलेजों में इंटरमीडिएट के 1753 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में सुबह से उत्सुकता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम कॉलेज प्रशासन की ओर से कैंपस में परिणाम दिखाने की तैयारी की गई थी। परिणाम आते ही कॉलेज टॉपरों का उत्साह देखने लायक था। कोई सेल्फी लेता दिखा तो कोई गुरुजनों व माता-पिता से आशीर्वाद। टॉपरों ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समयबद्ध तैयारी व गुरुजनों और माता-पिता की प्रेरणा को दिया है। 


17 मेधावियों ने टॉप टेन में बनाई जगह

नाम/वर्ग                      प्रतिशत       कॉलेज

कार्तिकेय तिवारी (साइंस)-    96.6 -    आर्मी पब्लिक स्कूल
हनी सिंह (कामर्स)-            96.5-    द क्रैंब्रियन स्कूल
तेजन अग्रवाल (कामर्स)-       96.2-     जेबी अकादमी
नम्रता गुप्ता (साइंस)-            96-      अवध इंटरनेशनल
शालिनी (साइंस)-               96-       जेबी अकादमी
समीक्षा सुब्बा (साइंस)-         95.6-    आर्मी पब्लिक स्कूल
प्रग्या सिंह (कामर्स)-            95.6-     द क्रैंब्रियन स्कूल
इशिता सिंह (साइंस)-           95-       आर्मी पब्लिक स्कूल
अंशुल मिश्रा (साइंस)-          95-       ग्रामर एकेदमी
अलंकृत श्रीवास्तव-              95-        द कैंब्रियन स्कूल
यशस्वनी शुक्ला (साइंस)-     94.8-     जेबी अकादमी
मयंक जायसवाल -             94.6-    अनिल सरस्वती
जयेश श्रीवास्तव-               94.4-    अनिल सरस्वती      
मयंक गुप्ता (कामर्स)-          94.4-     टायनी टाट्स स्कूल
अमर कुमार मौर्य (साइंस)-    94.4-    जवाहर नवोदय विद्यालय
सचिंद्र सिंह (साइंस)-           93.8-     नरेंद्रदेव डीएवी, कुमारंगज
वैभवमणि-                       93.8-      अनिल सरस्वती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed