{"_id":"64b03ef0439016900d09333e","slug":"kanwariye-lord-shiva-sarayu-water-faizabad-news-c-13-1-332907-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू का जल लेकर दो लाख कांवड़िये रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू का जल लेकर दो लाख कांवड़िये रवाना
Thu, 13 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बोल बम का नारा है, भोला एक सहारा है...हर-हर महादेव के जयकारों से रामनगरी अयोध्या गुंजायमान हो रही है। रामभक्ति में लीन रहने वाली अयोध्या पर इस समय शिवभक्ति का रंगा चढ़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे कांवड़ियों ने दर्शन-पूजन किया। दो दिन के भीतर करीब दो लाख कांवड़िये अयोध्या पहुंचे और सरयू का जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
प्रशासन व खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो लाख कांवड़िये सरयू का जल लेकर अपने-अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में अभिषेक के लिए रवाना हुए हैं। शुक्रवार से अंबेडकरनगर व टांडा के हजारों शिवभक्त मोटरसाइकिलों से अयोध्या पहुंचेंगे और सरयू का जल लेकर रवाना होंगे। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा को लेकर रामनगरी में 16 जुलाई तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखी गई है। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों के आगमन के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा। अयोध्या धाम में भी जगह-जगह बैरियर लगाकर डायवर्जन लागू किया गया है, बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।