फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Judge's husband returned from abroad, Corona positive

विदेश से लौटे जज के पति कोरोना पॉजिटिव

Thu, 30 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Judge's husband returned from abroad, Corona positive
अयोध्या। जिले में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। तीन दिन पूर्व विदेश यात्रा करके लौटे एक न्यायाधीश के वृद्ध पति संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम के द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए सैंपल भेजा जाएगा। जनपद न्यायालय में तैनात एक न्यायाधीश पति के साथ विदेश यात्रा करके 24 दिसंबर को लौटी हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से प्राप्त सूचना के आधार पर सुरसरि कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचकर स्वास्थ विभाग की टीमों ने 26 दिसंबर को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया था।
जिनकी रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिले। अब कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन की पुष्टि के लिए उनका नमूना लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि न्यायाधीश के 62 वर्षीय पति यूएई से यात्रा करके लौटे थे। जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि न्यायाधीश स्वयं नेगेटिव हैं।
संक्रमित मिले व्यक्ति में भी कोरोना के सामान्य लक्षण हैं, उनकी निगरानी की जा रही है। डेल्टा या ओमिक्रान की पुष्टि के लिए नमूना लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed