{"_id":"64aeeed3ddb91357640c03ad","slug":"journalist-pention-faizabad-news-c-13-1-331668-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मान्यता प्राप्त पत्रकार करें पेंशन के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मान्यता प्राप्त पत्रकार करें पेंशन के लिए आवेदन
Wed, 12 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मान्यता प्राप्त साठ साल के पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ऐसे मान्यता प्राप्त पत्रकार जिनकी उम्र 30 जून 2023 को 60 साल से ज्यादा हो गई है। वह मंडलीय सूचना कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन दे सकते हैं। उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि आवेदन में उम्र का प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड की फोटो कॉपी हो। साथ में उनकी वार्षिक अधिकतम आय ढाई लाख रुपये से ज्यादा न हो। उनको एक अंडर टेकिंग देनी होगी कि वे किसी भी अन्य पेंशन योजना से आच्छादित नहीं हैं। संवाद
आयुष्मान कार्ड के लिए कराएं केवाईसी
अयोध्या। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों का केवाईसी किया जाना आवश्यक है। उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं श्रम जीवी पत्रकारों कार्ड बनाने के लिए सीएमओ से आग्रह किया गया था। सीएमओ ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों और परिवारीजनों का केवाईसी की बात कही है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया है कि वह अपना व अपने परिवार के आधार कार्ड की फोटोकॉपी सूचना कार्यालय में जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। जिससे सीएमओ से सहमति से कैंप का आयोजन किया जा सके। संवाद