फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Investigation of fraud in housing construction will

आवास निर्माण में धांधली की होगी जांच

Fri, 11 Dec 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यस्तता निर्माण कार्यों पर भारी पड़ गई। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान कई कार्यों को लेकर विभाग के अफसरों की किरकिरी हुई।
विज्ञापन


रिवाइज स्टीमेट के धन की उपलब्धता के बावजूद पुन: रिवाइज स्टीमेट भेजने की जांच कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए आवास बनाने के लक्ष्य में 990 आवास पूर्ण और 260 का निर्माण पेंडिंग बताए गए।

जबकि कार्यदायी संस्था ने पूरा बजट आहरित कर लिया है। डीएम ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आवास की जांच एडीएम सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम अनिल ढींगरा ने लोहिया समग्र ग्राम, 50 लाख से अधिक लागत के प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र साढ़े तीन माह बचे हैं। शासन से निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के साथ-साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाएं।

बैठक में लैकफैड, सीएंडडीएस यूनिट 44 एवं यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर के उपस्थित न होने पर सीडीओ को तीनों प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ  पत्र लिखने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाई गए। सीएमओ को सभी प्रोजेक्ट के निर्माण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

एक प्रोजेक्ट में दिसंबर 2014 में रिवाईज स्टीमेट का पैसा उपलब्ध होने के बाद पुन: रि-रिवाईज स्टीमेट भेजने पर जांच का आदेश दिया गया। पीएचसी भरतकुंड व चौरे बाजार के निर्माण पर सत्यापन के आदेश दिए गए हैं।

बैठक में स्टेडियम, थीम पार्क, अंतर्राष्ट्रीय रामलीला केंद्र, पर्यटन, अग्निशमन केंद्र, राम की पैड़ी से गोला घाट तक परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य, मुगीशपुर व मऊ घनश्यामपुर में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रोजेक्ट की समीक्षा की संबंधित कार्यदायी संस्था को उनके प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कार्यदायी संस्था तथा समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि आश्रम पद्धति के दोनों विद्यालयों का निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कराकर एक अप्रैल से बच्चों का प्रवेश कराकर विद्यालय संचालन शुरू कराएं।


जिला कारागार के प्रशासनिक भवन, श्री राम चिकित्सालय का उच्चीकरण का कार्य, राजकीय हाईस्कूल घोड़वल वहरास, जलनिगम की पेयजल तथा आचार्य नरेंद्र देव स्टेशन पर बन रहे ओवरब्रिज के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद माल्लप्पा बंगारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed