फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Interrogation of people coming by putting a barrier in the city

शहर में बैरियर लगाकर आ जा रहे लोगों से की गई पूछताछ

Fri, 07 May 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of people coming by putting a barrier in the city
अयोध्या। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शुक्रवार को पुलिस और सख्त नजर आई। शहर के तकरीबन सभी चौराहों, मुख्य मार्गों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर आ-जा रहे लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान बिना वजह घर से निकले लोगों का चालान भी किया गया। डीएम अनुज झा व प्रभारी एसएसपी अरविंद चतुर्वेदी ने सिटी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के साथ मुख्य बाजारों में भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पुलिस को नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, कोरोना कर्फ्यू के छठवें दिन भी बाजार बंद रहे, जबकि आवश्यक सेवाएं जारी रही। शहर में सैनिटाइजेशन का काम होता रहा। कोरोना कर्फ्यू को पालन कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस के तेवर सख्त नजर आए। शहर के रीडगंज, चौक, रिकाबगंज, नाका, फतेहगंज, बेनीगंज, नियावा व सिविल लाइंस समेत अन्य इलाकों में बैरियर लगाकर आ-जा रहे लोगों को रोककर उनके घर से निकलने का कारण पूछा।
विज्ञापन

इस दौरान वाजिब जवाब न देने वालों का चालान भी किया गया। वहीं, रोज की तरह शुक्रवार को भी डीएम-एसएसपी ने शहर का भ्रमण कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सिटी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया व यहां से सभी को कोरोना से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी सभी लोग मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग कर्फ्यू के नियमों व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले। वहीं, शुक्रवार को भी बाजार बंद रहे। आवश्यक सेवाएं जारी रही। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहे। अग्निशमन विभाग व नगर निगम द्वारा शहर को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed