{"_id":"57c7245e4f1c1b0b4b2ccd36","slug":"instructors-the-hoop-dm-office-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने घेरा डीएम कार्यालय, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने घेरा डीएम कार्यालय, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि नियत समय में नवीनीकरण न हुआ तो पांच सितंबर से धरना-प्रदर्शन होगा।
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले घेराव के पूर्व एकत्र हुए अनुदेशकों को संबोधित करते हुए संरक्षक अमिताभ वर्मा, जिलाध्यक्ष अभय सिंह, मंत्री विवेक सिंह आदि ने कहा कि दो माह से स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहे हैं लेकिन अब तक उनका नवीनीकरण नहीं किया गया।
उनका आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है लेकिन अब यह चलने वाला नहीं है। अपनी मांगों को लेकर दर्जनों की संख्या में अनुदेशकों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। वह अपनी समस्या डीएम को बताना चाहते थे लेकिन एक बजे तक उनके कार्यालय न पहुंचने पर सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह ने अनुदेशकों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन
डीएम से वार्ता करके अतिशीघ्र अनुदेशकों का नवीनीकरण कराने का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय में नवीनीकरण न किया गया तो शिक्षक दिवस पांच सितंबर से धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन करना पड़ेगा।
प्रदर्शन में जफ्ती यादव, किरन चौधरी, अनीता, सीमा पाठक, पूजा सिंह, गुरदीप सिंह, विकास, रजनीश तिवारी, पुनीत यादव, विनय, अमित, शिवशंकर, अर्चना अलका आदि शामिल थे।