फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   inspection

कोरियाई दल ने किया निर्माणाधीन क्वीन हो पार्क का निरीक्षण

Sat, 29 Feb 2020 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
inspection
अयोध्या। कोरियाई कल्चर सेंटर की स्थापना को लेकर अवध विश्वविद्यालय के साथ बैठक करने आई कोरियाई दूतावास की टीम ने शुक्रवार को अयोध्या के नयाघाट स्थित निर्माणाधीन क्वीन हो पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने निर्माण को लेकर प्रजेंटेशन दिया। डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य होने पर दल ने संतुष्टि जताई। वहीं, कोरोना वायरस के चलते कोरिया से आने वाला दल भारत नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से इस निर्माणाधीन पार्क में किंग व क्वीन पैवेलियन के साथ मेडिटेशन हॉल का निर्माण होना है। इसका डिजाइन कोरिया के द्वारा तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भारत में कोरिया के दूतावास के डायरेक्टर काउंसलर किम कुम प्यांग, हेड ऑफ एजुकेशन मीरा क्वाक, एक्सटर्नर अफेयर्स के हेड सुनील रावत व एडमिनिस्ट्रेशन हेड कांग हुंग पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ अयोध्या में निर्माणाधीन क्वीन हो पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कोरियाई दल के साथ आए इंजीनियर व आर्किटेक्ट ने कार्य को लेकर संतुष्टि जताई व पर्यटन विभाग के इंजीनियर्स को कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने उन्हें निर्माण से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि कोरियाई दल ने गुरुवार को लखनऊ में पर्यटन निदेशक के साथ बैठक कर इस पार्क के निर्माण को लेकर चर्चा की थी। आज दल द्वारा पार्क का निरीक्षण करने के बाद जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कार्य प्रगति को लेकर आवश्यक चर्चा की जाएगी। बताया कि इस पार्क के निर्माण की तिथि सितंबर 2020 तय की है। तय समय में काम पूरा कर इस वर्ष दीपोत्सव समारोह में पार्क का लोकार्पण करा दिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव के साथ कोरियाई दल व पर्यटन विभाग के इंजीनियर व आर्किटेक्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed