फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Innocent burnt alive 24 Ashiana ash

जिंदा जली मासूम, 24 अशियाने राख

Tue, 26 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Innocent burnt alive 24 Ashiana ash
आग में राख हुए मकान। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर मांझा गांव में मंगलवार को लगी आग में सात साल की एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। इस हादसे में 15 आशियाने राख हो गए। यही नहीं दो भैंसें भी मर गईं और ट्रैक्टर, तीन बाइक, दर्जन भर से अधिक साइकिल, नकदी समेत लाखों के जेवर जल गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा है। आग लगने की दूसरी घटना चौरे बाजार में हुई। यहां भी नौ घर जलकर राख हो गए और एक गाय की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महराजगंज के काजीपुर माझां गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में आग ने राम उजागिर, प्रभावती, रामशब्द, धनश्याम, राधेश्याम सहित 15 लोगों के घरों के छप्पर को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आग से बचने के चक्कर में हरीराम की सात वर्षीय पुत्री सुरमना बगल के एक छप्पर के घर में छिप गई। तभी आग ने उस छप्परनुमा घर को भी अपनी आगोश में ले लिया और बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से बचाने के लिए ग्रामीणों ने अपने जानवरों को खोलना शुरू किया लेकिन चपेट में आने से रामजी चौहान की दो भैंस झुलसकर मर गईं।

आग से राधेश्याम का एक ट्रैक्टर, एक बाइक  व 10 हजार रुपये नकद जल गए। धनश्याम की एक बाइक, आठ हजार रुपये नकद व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। बलिराम, अमित, छंगू, राम उजागिर, प्रभावती, रामशब्द, बुद्धिराम, आशराम, विनोद, वासमती की गृहस्थी, नकदी-जेवर जल गए।

तुलसीराम का 25 हजार रुपये, जेवर व सरसों जल गया। अग्निपीड़ित परिवारों के शरीर पर कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा। सूचना पर जब अग्निशमन दल पहुंचा तब तक सब कुछ जल चुका था। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल को क्षति का आकलन करने व कोटेदार को पीड़ितों की मदद का निर्देश दिया।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत से गांव में कोहराम मचा रहा। चौरे बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, मंगलवार को हरिलाल का पुरवा में दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि चंद मिनटों में ही गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।


आग की चपेट में आने से धर्मा, राजदेव, भागीरथी, विश्राम गुप्ता, मनोकानिका, राममिलन का घर जल गया। आग की चपेट में आने से राममिलन की गाय जलकर मर गई। जबकि सुबेदार, संतोष, बजरंगी, इंद्रदेव को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। लेखपाल अवधेश मिश्रा ने मौके  पर पहुंचकर पीड़ितों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed