फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Increased melting, school strictly closure

सर्द हवा ने बढ़ाई गलन स्कूल बंदी को सख्ती

Sun, 01 Jan 2017 09:51 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
Increased melting, school strictly closure
नेशलन हाईवे पर कोहरे के कारण ठंड में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
कोहरा और गलन से नए साल के पहले दिन लोगों की दिनचर्या कांपते हुए बीती। पूरे दिन सूरज की रोशनी ठीक से धरती तक नहीं पहुंची। चंद मिनटों के लिए दोपहर में बादलों से हल्का सूरज दिखा तो, लेकिन ठंड और गलन से राहत नहीं मिली। उधर कक्षा 8 तक सभी स्कूलों को अगले रविवार तक यानी 8 जनवरी तक बंद करने के आदेश को सख्ती से लागू करने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन


जिले में गलन और ठंड की वजह पछुआ हवा की गति का बढ़ जाना है। पूरे दिन कोहरे से ट्रेनों व बसों की रफ्तार प्रभावित रही। मालगोदाम और शहर के दूसरे स्थलों पर लोग लकड़ियां और टायर, गत्ते जलाकर खुद को गरम करते दिखे। सरकारी अलाव जहां-तहां शाम को जल तो रहे हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के अधिकतम तापमान को पांच डिग्री कम व न्यूनतम को सामान्य बताते हुए कहा कि अगले दो दिनों तक सुबह-शाम कोहरा और दिन में बदली रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा पडने और पछुआ हवा की गति डेढ़ किमी प्रति घंटा रहने से लोगों को ठंड व गलन अधिक सता रही है। कहा कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी। शहर में लोग पुराने पुराने टायरों को जलाकर गर्म होते रहे। मालगोदाम पर काम कर रहे मजदूर पटरियों और आसपास पड़े कागज-पॉलिथिन को जलाकर हाथ सेंकते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed