फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In clan fighting for chair SP: Pankaj

कुनबे में कुर्सी की लड़ाई लड़ रही सपा : पंकज

Fri, 14 Oct 2016 11:32 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
In clan fighting for chair SP: Pankaj
फैजाबाद में शुक्रवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र बूथ बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते भाजपाई । - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि सपा सरकार अपनी प्राथमिकता को भुलाकर अपने कुनबे में ही कुर्सी के लिए लड़ाई लड़ रही है। सपा सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति जैसे मंत्री को हटाना व रखना अपने आप में भ्रष्टाचार को दर्शाता है। 
विज्ञापन


श्री सिंह शुक्रवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के डीली गिरधर व रुदौली विधानसभा के बहरास में बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा को भी यह एहसास हो गया है कि उनकी सरकार बनने वाली नहीं है।
विज्ञापन


यह दोनों पार्टियां स्वयं ही हार मानकर मैदान छोड़ चुकी हैं। जिस तरह से केंद्र की सरकार को देश की जनता ने अपार जन समर्थन देकर बनाया था, वैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं जिसका लाभ सीधे सभी को मिल रहा है। बूथों पर टीम बनाकर घर-घर यह बात बताने की जरूरत है।

साथ ही साथ प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी उजागर करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि बूथों पर 21 लोगों की समिति बनेगी, जिसमें महिला टोली व वरिष्ठ नागरिकों की टोली भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रुदौली पर उनको पूरा भरोसा है।


जब प्रदेश में भाजपा की 50 सीटें आई तब भी रुदौली से भाजपा का विधायक जीता। उन्होंने भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की तारीफ  की। विधायक रामचंद्र यादव ने खंडपिपरा गांव में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हिंदुओं पर कहर बरपाने की बात प्रदेश महामंत्री से बताई, जिस पर श्री सिंह ने अन्याय न हो पाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने स्वागत भाषण में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed