{"_id":"58c036b64f1c1b9465dc44d4","slug":"how-high-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां तैनाती, वहां भी नहीं दिखे जवान, यह कैसा हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां तैनाती, वहां भी नहीं दिखे जवान, यह कैसा हाई अलर्ट
फैजाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कचेहरी के दूसरे प्रवेश द्वार नहीं दिखी कोई सुरक्षा व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में पैसेंजर ट्रेन में धमाके और राजधानी लखनऊ में संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी से मुठभेड़ समेत विभिन्न हिस्सों से संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सघन जांच व तलाशी अभियान चलाने की हिदायत है। बावजूद इसके अतिसंवेदनशील दोनों शहरों फैजाबाद-अयोध्या में जमीनी हालात बिल्कुल इतर हैं।
पर्व-त्यौहार तथा मतगणना के साथ आंतकी घटनाओं की आशंका के बीच सुरक्षा को लेकर कवायद हवा-हवाई है। डीजीपी की ओर से रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच व तलाशी समेत आने-जाने वालों की जांच व पूछताछ का निर्देश है।
डीजीपी के निर्देश पर मंगलवार की दूसरी पहर अयोध्या के विवादित परिसर को अलर्ट कर आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। नयाघाट क्षेत्र में रेलवे व रोडवेज स्टेशन पर खुफिया कर्मियों के साथ बम खोजी व निरोधी दस्ते, एंटी सेबोटाज चेक टीम के साथ पुलिस ने जांच व तलाशी कराई, लेकिन बुधवार को पुलिस महकमे की गतिविधि पुराने रुटीन पर दिखी। न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी अभियान की निगरानी के लिए निकला और न ही मातहत पुलिस कर्मी चेकिंग व तलाशाी लेते नजर आये।
विज्ञापन
इस बाबत एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि एसएसपी का निर्देश मिलने के बाद रेलवे, रोडवेज समेत सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच व तलाशी अभियान चलाया गया है। अयोध्या के विवादित परिसर की सुरक्षा में तैनात पैरामिलेट्री फोर्स को सुरक्षा में कोई कोताही न होने देने और सतर्क रहने की हिदायत जिला पुलिस की ओर से दी गई है। जिले की सीमाओं पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।