{"_id":"649b2e52d378211f4902e1a4","slug":"honour-hindu-award-sant-faizabad-news-c-13-1-309429-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महंत राजू दास को दिया जाएगा हिंदू रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महंत राजू दास को दिया जाएगा हिंदू रत्न सम्मान
Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज को 18 जुलाई को हिंदू रत्न सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी प्रदान करेंगे।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएन तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 18 जुलाई को महंत राजू दास का जन्म दिवस है। उनके जन्मदिवस पर ही बिड़ला धर्मशाला में एक समारोह में उन्हें हिंदू रत्न सम्मान दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्हें हिंदू रत्न सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल और हनुमान जी की गदा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र बनाए गए हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल, कुंवर भगवान सिंह भाटी व दीपक कनौजिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी करपात्री जी महाराज आदि भी अयोध्या पहुंचेंगे। संवाद