फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Holi's inauguration in Awadh

अवध में होली का आगाज, मंदिरों में बरसा गुलाल

Wed, 08 Mar 2017 10:13 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Holi's inauguration in Awadh
अयोध्या में बुधवार को रंगभरी एकादशी पर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी में ड्रम की थाप पर थिरकतीं महिलाएं और साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को रंगभरी एकादशी पर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ नगा साधुओं ने रंगभरी जुलूस निकाला। मंदिर के पवित्र निशान व छड़ी के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते साधुओं की टोली ने पंचकोसी परिक्रमा की। रंगभरी एकादशी पर्व पर मंदिरों में विराजमान भगवान पर चढ़े गुलाल के साथ अवध क्षेत्र में होली की शुरूआत हो गई है। 
विज्ञापन


बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में संतों ने परंपरा के अनुसार एकादशी तिथि पर सुबह साढ़े नौ बजे पवित्र निशान व छड़ी का विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। विराजमान हनुमंत लला को अबीर-गुलाल अर्पित कर गाजे-बाजे के साथ साधुओं की टोली एक-दूसरे को रंगों में सराबोर किया तो मंदिर प्रांगण में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने भी गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत रमेश दास ने युवा नागा साधुओं की टोली की रंगभरी एकादशी के जुलूस को मंदिर से रवाना किया। नागा साधु अस्त्र-शस्त्रों से करतब करते और अबीर-गुलाल उड़ाते सरयू तट पहुंचे। यहां पर पूजन-अर्चन कर जुलूस ने धर्मनगरी की पंचकोसी परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा के दौरान रास्ते में राजगोपाल मंदिर, छोटी छावनी, हनुमानबाग, लंबे हनुमान, भक्तमाल आदि स्थलों पर संतों व श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया। परंपरानुसार हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने मंदिरों में होली का आमंत्रण दिया।


जुलूस में पुजारी राजू दास, कल्याण दास, अंजनी कोतवाल, रमेश दास, रामशंकर दास, मन्नू दास, कन्हैया दास, शशांक मोदी, मेघनाथ दास, ओमप्रकाश दास, शेखर दास, पुनीत दास, स्वामी जगतानंद आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस में रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि दिनेश्वर पांडेय व कई थानों की पुलिस व पीएसी के सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में साथ-साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed