फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Highway close

कांवड़ियों की उमड़ी भीड़, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Highway close
अयोध्या। रामनगरी में गुरुवार देर रात से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने सरयू स्नान कर विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और सरयू जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

वहीं कांवड़ियों की भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए प्रशासन ने आधी रात से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। 27 से 30 जुलाई तक हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। सिर्फ कांवड़ियों को वाहनों को ही हाईवे से जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन

अयोध्या में गुरुवार देर रात से ही कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया था। आधी रात से स्नान और नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ आदि प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक का तांता लग गया। शुक्रवार को भी हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला समेत तमाम मंदिरों में दर्शन-पूजन को भीड़ उमड़ी। तय तिथि से पहले ही भारी भीड़ को देख प्र्रशासन भी अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई व त्रयोदशी 30 जुलाई को उमड़ने वाली लाखों कांवड़ियाें की संख्या को लेकर अभी से बेचैन हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई गई है, जो शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई। नयाघाट से लेकर सरयू घाट तक कांवड़िये नाचते-गाते शिवभक्ति में लीन नजर आए।
एडीएम व एसपी सिटी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
कांवड़ियों को बेहतर व्यवस्था मिले, इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को कई अधिकारी मेला क्षेत्र में डटे रहे।
मेलाधिकारी/एडीएम सिटी वैभव शर्मा व मेला सुरक्षा अधिकारी/एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा में लगे कर्मियों को सतर्क रहने के साथ-साथ कांवड़ियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी के जरिए सभी की निगरानी की जा रही है।

आधी रात से लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन
कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जगह-जगह रूट डायवर्जन कर दिया गया है। प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। बाराबंकी से अयोध्या हाईवे 30 जुलाई तक बंद रहेगा। रामनगरी में चार पहिया वाहनों का प्रवेश 27 से 30 जुलाई तक चार दिनों के लिए प्रतिबंधित होगा। 30 जुलाई को भीड़ समाप्त होने तक बाराबंकी से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग व अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और रायबरेली राजमार्ग पर बड़े व छोटे सभी प्रकार के वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed