{"_id":"5c759fd2bdec2273a3398229","slug":"high-alert-in-ayodhya-after-air-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्राइक के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट
Wed, 27 Feb 2019 01:51 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या सिविल लाइंस स्थित बस अड्डे पर सामान की तालाशी लेते निरोधक दस्ते व सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना द्वारा आतंकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद अतिसंवदेनशील अयोध्या समेत फैजाबाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अयोध्या आने जाने वाले प्रवेश के रास्तों पर वाहनों की सघन जांच कर उन्हें प्रवेश दिया गया।
वहीं पुलिस बल के साथ बम व डॉग स्कवॉयड की टीम ने होटलों, धर्मशालाओं की तलाशी ली व वहां ठहरे लोगों ने उनके पहचान पत्र की जांच की गई। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। अधिकारियों के अनुसार खुफिया विभाग को सतर्क कर दिया गया है, हर आने जाने वाले व संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी जा रही है।
भारतीय वायुसेना की मंगलवार की सुबह पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। धर्मनगरी अयोध्या व फैजाबाद शहर में भी पुलिस व खुफिया विभाग सतर्क हो गई है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि नगर कोतवाल विनोदबाबू मिश्र, कैंट थाना प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव के अलावा चौकी प्रभारियों की टीम ने शहर के प्रमुख स्थलों व होटलों की चेकिंग की है।
विज्ञापन
होटल व धर्मशाला मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने यहां ठहरने वालों लोगों को पूरा रिकॉर्ड रखे और इसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं अयोध्या शहर में भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं, खुफिया एजेंसियों ने संदिग्धों पर नजर तेज कर दी है।
अयोध्या के प्रवेश के रास्ते नयाघाट, साकेत महाविद्यालय, टेढ़ी बाजार, बूथ नंबर-4 हरकारक का पुरवा, रामघाट तिराहा आदि पर अयोध्या में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। विशेेषकर विवादित परिसर के आसपास तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
यहां आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि विवादित परिसर समेत अन्य प्रमुख मठ मंदिरों पर निगाह रखी जा रही है।एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद सतर्कता बरती जा रही है।
शहर में चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, होटल, धर्मशालाओं आदि की चेकिंग की जा रही है। खुफिया विभाग व पैरामिलेटरी फोर्स को सतर्क कर दिया गया है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन आदि पर बम व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने संदिग्धों की तलाश की।