फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Health worker dies from Corona, 88 infected

कोरोना से स्वास्थ्यकर्मी की मौत, 88 मिले संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Health worker dies from Corona, 88 infected
अयोध्या। सीएचसी मिल्कीपुर में एसटीएलएस के पद पर कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि जिले में सोमवार को 88 नए मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के डॉक्टर समेत पुलिसकर्मी व अयोध्या के संत आदि शामिल हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 3885 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के खंडासा गांव निवासी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुण कुमार तिवारी (50) की सोमवार को कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। बताया गया कि अरुण का एक सप्ताह से लखनऊ के सतीश चंद्र मिश्र हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मृतक अरुण के 70 वर्षीय पिता सहित परिवार के चार और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अरुण सीएचसी मिल्कीपुर में टीबी कार्यक्रम के तहत एसटीएलएस पद पर कार्यरत थे। उधर जिले में सोमवार को 88 नए मरीज पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के डॉ. विनोद कुमार आर्य, बल्ला हाता निवासी डॉ. नीरज शर्मा, सीएचसी मसौधा के स्वास्थ्यकर्मी आरके मिश्र के अलावा तेंदुआ माफी बीकापुर में छह, पुलिस लाइन में तीन, सोहावल के बभनियावां में दो, मीरपुर कांटा में दो, रुदौली के अकबरगंज में दो, मसौधा के मधुपुर में तीन, हैरिंग्टनगंज के सेमरा में दो, मिल्कीपुर के मुखड़ा में दो, पूरा ब्लॉक के सरायरासी में दो, सोहावल के रहीमपुर भदौली में दो, कुशमाहा दर्शननगर में दो, आलोक पुरी कॉलोनी रिकाबगंज में दो, बछरामपुर बीकापुर में तीन और पूरे जयलाल मिश्रा रुरुखास में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर के चौरे चंदौली, मोइनुद्दीन पुर, जगदीशपुर, खोजनपुर उसरू, साहबगंज, रामलीला मैदान, राजा गली चौक, अंजनी पुरम, कांशीराम कॉलोनी, कटरा अयोध्या, दिल्ली दरवाजा, झारखंडी, खंडासा, भवनाथपुर बीकापुर, फायर स्टेशन के निकट धारा रोड, चमनगंज अयोध्या, गांधी आश्रम नाका, पाली अचलपुर, संडवा, स्वर्गद्वार, कनकपुर झगरोली, शेरपुर खपरैला बाजार, गोला बाजार, सरियावां, जैनाबाद, जयसिंहमऊ, शिवपुरम कॉलोनी देवकाली, मलिकपुर, रायगंज, रामपुर जोहन, लक्ष्मण घाट अयोध्या, चेला छावनी वजीरगंज, अमानीगंज, मोहम्मदपुर भटौली रुदौली, पूरे बोधन, दशरथ मंदिर अयोध्या, अमानीगंज कॉलोनी, दर्शननगर आदि में भी कोरोना ने दस्तक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed