फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   health

मेडिकल कॉलेज में अब मिलेगा कैंसर का ऑनलाइन इलाज

Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
health
अयोध्या। केजीएमयू लखनऊ के कैंसर विभाग में इलाज कराने वाले कैंसर के मरीजों को निगरानी के लिए अब लखनऊ तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ऐसे रोगियों के लिए अलग से ओपीडी चलाई जाएगी जिन्हें केजीएमयू के कैंसर विशेषज्ञ ऑनलाइन परामर्श देंगे। यह सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र के कैंसर पीड़ितों को इसका खासा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में अभी तक सुपर स्पेशलिटी के चिकित्सकों की तैनाती न होने से इनसे जुड़ी सेवाएं तो नहीं मिल रही हैं फिर भी तमाम हाइटेक सेवाएं मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। अभी तक कैंसर के इलाज की व्यवस्था न होने से ऐसे मरीजों की सिर्फ सर्जरी ही हो पाती थी। अन्य मरीजों को उपचार के लिए केजीएमयू के कैंसर विभाग या अन्य बड़े संस्थानों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

केजीएमयू में ऑपरेशन आदि के बाद निगरानी के लिए मरीजों को समय-समय पर संस्थान में जाना पड़ता था। इस बीच मरीजों को लंबी भागदौड़ तो करनी ही पड़ती है, ऊपर से किन्हीं परिस्थितियों में उस दिन चिकित्सक के न मिलने से मरीजों को इधर-उधर भटकना भी पड़ता है। केजीएमयू ने प्रदेश के बारह अस्पतालों को नोडल बनाकर ऑनलाइन परामर्श की सुविधा से जोड़ा है। इन बारह अस्पतालों में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में इलाज कराने वाले कैंसर रोगी प्रत्येक गुरुवार को सर्जरी विभाग में संपर्क कर सकते हैं। सुबह 11 से एक बजे के मध्य इसके लिए अलग से ओपीडी चलाई जा रही है। सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यजीत वर्मा इन मरीजों का संपर्क केजीएमयू के कैंसर विशेषज्ञ से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत कराएंगे। मरीजों को ऑनलाइन देखकर उनकी सेहत की प्रगति कैंसर विशेषज्ञ जानेंगे और मरीजों को उससे संबंधित सुझाव देंगे। यह व्यवस्था इसी सप्ताह के गुरुवार से शुरू हुई है। पहले दिन एक मरीज ने पहुंचकर लाभ भी लिया है। (संवाद)

कैंसर की ऑनलाइन ओपीडी शुरू करने से जिले के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। जो मरीज सिर्फ रुटीन जांच व परामर्श के लिए लखनऊ तक का चक्कर लगाते हैं, उन्हें वह सुविधा यहीं पर ऑनलाइन ही मिल जाएगी। केजीएमयू में इलाज कराने वाले ऐसे कैंसर रोगी प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे से एक बजे के मध्य कक्ष संख्या दो के सामने संपर्क कर सकते हैं। डॉ. सत्यजीत वर्मा, विभागाध्यक्ष, सर्जरी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed