{"_id":"6223a95a9f7864670153b3b6","slug":"health-faizabad-news-lko6205349106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में अब मिलेगा कैंसर का ऑनलाइन इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में अब मिलेगा कैंसर का ऑनलाइन इलाज
विज्ञापन
अयोध्या। केजीएमयू लखनऊ के कैंसर विभाग में इलाज कराने वाले कैंसर के मरीजों को निगरानी के लिए अब लखनऊ तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ऐसे रोगियों के लिए अलग से ओपीडी चलाई जाएगी जिन्हें केजीएमयू के कैंसर विशेषज्ञ ऑनलाइन परामर्श देंगे। यह सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र के कैंसर पीड़ितों को इसका खासा लाभ मिलने की उम्मीद है।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में अभी तक सुपर स्पेशलिटी के चिकित्सकों की तैनाती न होने से इनसे जुड़ी सेवाएं तो नहीं मिल रही हैं फिर भी तमाम हाइटेक सेवाएं मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। अभी तक कैंसर के इलाज की व्यवस्था न होने से ऐसे मरीजों की सिर्फ सर्जरी ही हो पाती थी। अन्य मरीजों को उपचार के लिए केजीएमयू के कैंसर विभाग या अन्य बड़े संस्थानों में जाना पड़ता था।
केजीएमयू में ऑपरेशन आदि के बाद निगरानी के लिए मरीजों को समय-समय पर संस्थान में जाना पड़ता था। इस बीच मरीजों को लंबी भागदौड़ तो करनी ही पड़ती है, ऊपर से किन्हीं परिस्थितियों में उस दिन चिकित्सक के न मिलने से मरीजों को इधर-उधर भटकना भी पड़ता है। केजीएमयू ने प्रदेश के बारह अस्पतालों को नोडल बनाकर ऑनलाइन परामर्श की सुविधा से जोड़ा है। इन बारह अस्पतालों में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
विज्ञापन
केजीएमयू में इलाज कराने वाले कैंसर रोगी प्रत्येक गुरुवार को सर्जरी विभाग में संपर्क कर सकते हैं। सुबह 11 से एक बजे के मध्य इसके लिए अलग से ओपीडी चलाई जा रही है। सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यजीत वर्मा इन मरीजों का संपर्क केजीएमयू के कैंसर विशेषज्ञ से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत कराएंगे। मरीजों को ऑनलाइन देखकर उनकी सेहत की प्रगति कैंसर विशेषज्ञ जानेंगे और मरीजों को उससे संबंधित सुझाव देंगे। यह व्यवस्था इसी सप्ताह के गुरुवार से शुरू हुई है। पहले दिन एक मरीज ने पहुंचकर लाभ भी लिया है। (संवाद)
कैंसर की ऑनलाइन ओपीडी शुरू करने से जिले के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। जो मरीज सिर्फ रुटीन जांच व परामर्श के लिए लखनऊ तक का चक्कर लगाते हैं, उन्हें वह सुविधा यहीं पर ऑनलाइन ही मिल जाएगी। केजीएमयू में इलाज कराने वाले ऐसे कैंसर रोगी प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे से एक बजे के मध्य कक्ष संख्या दो के सामने संपर्क कर सकते हैं। डॉ. सत्यजीत वर्मा, विभागाध्यक्ष, सर्जरी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर