फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gulal flown in temples of Ayodhya on Rangbhari Ekadashi

रंगभरी एकादशी पर अयोध्या के मंदिरों में उड़ा गुलाल

Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gulal flown in temples of Ayodhya on Rangbhari Ekadashi
अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी में ढोल की धुन पर थिरकते भक्तगण व मौजूद महंत व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
 रंगभरी एकादशी पर्व के साथ ही अयोध्या में रविवार को होली का आगाज हो गया। अयोध्या वैसे तो भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है लेकिन यहां भगवान राम व कृष्ण में अभिन्नता प्रतिपादित है।
विज्ञापन


एक तरफ ब्रज में हुरियारे गोपियां संग फाग के आनंद में डूबे हैं तो दूसरी ओर रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव भगवान श्रीराम व उनके परमभक्त हनुमंतलला के साथ होली के रंग में रंगे हैं।
विज्ञापन


रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी में नागा-साधुओं ने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया अपने आराध्य हनुमंतलला को अबीर गुलाल चढ़ाकर श्रद्धा निवेदित की तो अयोध्या से होली का गहरा जुड़ाव भी पारिभाषित होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही रामनगरी के मंदिरों में गीत-संगीत एवं राग-रंग का उत्सव भी शुरू हो चुका है, जिसका रंग होली आने तक निरंतर चटख होता जाएगा। रंगभरी एकादशी पर्व पर परंपरागत रूप से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में सुबह नौ बजे सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज का विधिवत, पूजन-अर्चन शृंगार कर अबीर-गुलाल लगाया गया।

इसके बाद हनुमान जी के निशान व छड़ी की पूजा-आरती की गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु आराध्य की भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद नागा साधुओं की टोली सड़कों पर निकली। संतों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, विभिन्न करतब भी दिखाए।

रास्ते में जो मिला उसे अबीर-गुलाल लगाया। लोग भी हनुमान जी का प्रसाद समझकर आनंदित होते रहे। जुलूस सरयू तट पहुंचा जहां साधुओं ने पूजन-अर्चन व स्नान के बाद मंदिरों की ओर रुख किया। पुजारी रमेश दास कहते हैं रामनगरी के भक्तों का सीधा जुड़ाव भगवान श्रीराम व हनुमंतलला से है।

इसी के चलते भक्त विभिन्न पर्वों पर अपने आराध्य को शामिल करना नहीं भूलते। हर पर्व हमारे लिए भगवान राम से स्वयं को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इसकी तस्दीक अवध की होली से भी होती है। जुलूस की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध भी किए गए थे।

सीओ अयोध्या अमर सिंह, अयोध्या कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस में निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, पुजारी राजूदास, दिगपाल दास, धनुषधारी दास, शिवपूजन दास, अनिल दास, भानुदास, दीपक दास, प्रभु दास, धीरज दास, मन्नू दास सहित अन्य  नागा साधु संत शामिल रहे।

जुलूस में निकले नागा साधुओं ने रामनगरी के विभिन्न मंदिरोें में होली का आमंत्रण दिया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में हनुमान जी के निशान का पूजन-अर्चन किया गया। सर्वप्रथम राजगोपाल में जुलूस का स्वागत सम्मान किया गया।

मणिरामदास की छावनी में वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य विधिवत हनुमान जी के निशान का पूजन-अर्चन व आरती रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य में की गई। श्रीरामबल्लभाकुंज में अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज द्वारा जुलूस का स्वागत सम्मान किया गया।


हनुमानजी के निशान का पूजन-अर्चन भी हुआ। यहां से नागा-साधुओं की टोली डांडिया मंदिर, दर्शन भवन, लंबे हनुमान मंदिर, जानकीघाट बड़ास्थान, बड़ी छावनी सहित अन्य मंदिरों में होली का निमंत्रण देते हुए परिक्रमा करने निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed