फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   group wedding ceremony

Ayodhya News: परिणय सूत्र में बंधे 179 जोड़े

Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
group wedding ceremony
मिल्कीपुर (अयोध्या)। तहसील क्षेत्र के आश्रम पद्धति विद्यालय मुंगीशपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 179 जोड़े एक-दूजे के हुए। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के 34, मिल्कीपुर ब्लॉक के 72, अमानीगंज ब्लॉक के 69 व कुमारगंज नगर पंचायत क्षेत्र से चार जोड़े विवाह बंधन में बंधे। तहसील क्षेत्र में कुल 179 वर-कन्या जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के सम्मान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री विवाह योजना की सुविधा देने का कार्य किया है। उन्होंने भगवान श्रीराम व माता जानकी के विवाह की चर्चा करते हुए कहा कि सबसे पहले सामूहिक विवाह की प्रथा भगवान श्री राम व उनके भाइयों के एक साथ जनकपुर में हुए विवाहोत्सव से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में योजना के तहत मात्र 10 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन भाजपा सरकार में 51 हजार रुपये मिलते हैं जिसमें 35 हजार खाते में जाते हैं, बाकी पैसों का सामान दे दिया जाता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एवं मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने गरीबों के लिए सामूहिक विवाह योजना को कल्याणकारी बताया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, एसडीएम अमित जायसवाल, बीडीओ मोनिका पाठक, हैरिंग्टनगंज बीडीओ अनीश मणि पाण्डेय, अमानीगंज बीडीओ चंद्र प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed