{"_id":"58a0a44c4f1c1b5d36d83f65","slug":"google-map-will-show-the-way-to-the-booths-on-voter-slips","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर स्लिप पर बूथ का रास्ता बताएगा गूगल मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर स्लिप पर बूथ का रास्ता बताएगा गूगल मैप
फैजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
गूगल मैप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नया प्रयोग किया है। मतदाताओं को वितरित की जाने वाली मतदान पर्चियों पर सुविधा के लिए बूथ तक का गूगल मैप बनाया जाएगा। जिससे मतदाता अपने बूथ की स्थिति को देख जा सके। इसे छापकर वितरण के लिए तहसीलों में तैयारी शुरू कर दी गई है।
पहले मतदान के दिन मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से शिविर लगाकर मतदाता पर्चियां सुविधा के लिए दी जाती थीं। इसके बाद आयोग ने नई व्यवस्था शुरू कराई।
आयोग ने बीएलओ के जरिए सभी मतदाताओं के पास पर्ची पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इस बार आयोग ने इससे नई व्यवस्था लागू कर दी है। मतदाताओं को क्रमांक के साथ दी जाने वाली पर्चियों पर सुविधा के लिए गूगल मैप बनवाने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
यह मतदाता पर्ची के पीछे छपा होगा। जिसके जरिए मतदेय स्थल के लोकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी। आयोग ने आदेश दिया है कि मतदाताओं को यह पर्चियां मतदान के पांच दिन पहले वितरित की जाएंगी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर यह पर्चियां छापे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसका आकार भी इस बार कुछ बड़ा है। ए फोर साईज पर दो पर्चियां छापी गई हैं। जैसे-जैसे यह आ रहीं हैं तहसीलों को भेजा जा रहा है।
यहां बीएलओ इनको वितरित करने के लिए व्यवस्थित कर रहे हैं। सदर तहसील में बीएलओ इसके लिए लगा दिए गए हैं। तहसीलदार सदर गिरीश कुमार झा ने बताया कि मतदाता पर्चियां छपकर आ गई है। इनको वितरण के लिए बीएलओ को लगाकर तैयार करवाया जा रहा है।