{"_id":"61a272f29a7a1443c8609b9d","slug":"give-details-of-the-works-of-each-phc-in-three-days-faizabad-news-lko606389068","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में हर पीएचसी के कामों का ब्योरा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में हर पीएचसी के कामों का ब्योरा दें
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सीएमओ को तीन दिन के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रवार कार्यों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जो नियमित कार्य चल रहे हैं, उन कार्यों में तेजी लाई जाए। एएनएम सेंटर को बेहतर बनाया जाय, हेल्थ वेलनेस सेंटर के कार्यों में भी तेजी लाएं। सीएमओ को तीन दिन के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रवार कार्यों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कोविड टीकाकरण या अन्य कार्यों की प्रगति धीमी है, उनमें से सबसे कम प्रगति करने वाले तीन से पांच प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। आशा या अन्य मानदेय वर्करों का नियमित भुगतान किया जाय। फाइलेरिया मुक्त अभियान की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने आयुष्मान कार्ड/गोल्डन कार्ड बनाने, मातृ वंदना योजना, कोविड-19 टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गर्भवती का पंजीकरण, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषण पुनर्वास केंद्र, आशा कर्मियों के भुगतान आदि कार्यों की समीक्षा की।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। इसमें क्षय रोग के 10 इंडीकेटर को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए। कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉकों में चलाया जा रहा है। इसमें 3517 मरीजों का चिह्नित किया गया है। डीएम ने पोषण मिशन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डॉ. अजय राजा, सीडीओ अनिता यादव, उपनिदेशक सूचना सहित जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।