{"_id":"62893a3de881477afb0e12c0","slug":"girls-mising-from-ayodhya-returns-from-delhi-faizabad-news-lko631665382","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा करने के बहाने निकली थीं बेटियां, पहुंच गई दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा करने के बहाने निकली थीं बेटियां, पहुंच गई दिल्ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के हसनू कटरा चौकी अंतर्गत बेगमगंज गढ़ैया से लापता हुई तीन बेटियां पुलिस को शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर मिल गईं। परिजनों की मौजूदगी में उनका बयान दर्ज करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों बेटियां स्कूल की फीस जमा करने के बहाने से निकली थीं और अपने भविष्य को संवारने का सपना लेकर वे दिल्ली चली गई थीं। बेटियों के सकुशल मिलने के बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
शहर के बेगमगंज गढ़ैया के एक ही परिवार की 17 वर्ष की दो व 16 वर्ष की एक किशोरी शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। यह तीनों आपस में सगी और चचेरी बहनें हैं। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे तीनों किशोरियां स्कूल की फीस जमा करने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। छुट्टी होने के समय तक घर भी नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया।
कहीं भी पता न चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया और तीन टीमें गठित करके किशोरियों की खोज में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को शुक्रवार को ही तमाम अहम सुराग हाथ लगे थे। शनिवार की सुबह तीनों किशोरियां पुलिस को रेलवे स्टेशन पर मिल गईं। पुलिस के अनुसार तीनों किशोरियां भविष्य को संवारने के लिए एक ऐप पर आवेदन भी किया था, इसे और अपग्रेड करने के सपने को लेकर वह दिल्ली गई थीं। पहले से एकत्र किए गए पैसों से वह दिल्ली पहुंची और एक होटल में ठहरी थीं।
विज्ञापन
बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर किशोरियों ने परिजनों व पुलिस से संपर्क किया और शनिवार की सुबह वापस लौट आईं। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि तीनों किशोरियां स्वेच्छा से दिल्ली गई थीं, जहां उन्हें गलती का एहसास हुआ तो वे शनिवार को लौट आईं। किशोरियां पुलिस व परिजनों को सुबह रेलवे स्टेशन पर मिली हैं, बताया कि उनके साथ किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई है। उनका बयान दर्ज कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।