फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Girl's body found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला युवती का शव

Sun, 12 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in sugarcane field
पटरंगा। थाना क्षेत्र पटरंगा में गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में युवती का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण व रुदौली विधायक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को आए दिन झटके आया करते थे। उसके इलाज के नाम पर एक व्यक्ति झाड़-फूंक करता था। पिता के अनुसार शुक्रवार को उस व्यक्ति ने बेटी को झटके का इंजेक्शन लगाया और फिर दवा खिलाई। इसके बाद बताया कि गांव के बाहर लगे लसोड़ा के पेड़ का सात बार चक्कर लगाए लेकिन वहां पर कोई आए नहीं।
विज्ञापन

शाम होते ही लड़की की मां उसे लेकर वहां गई और कुछ दूरी पर खड़ी हो गई। पेड़ के चक्कर लगाने के बाद जब बेटी काफी देर तक नहीं लौटी तो मां ने आवाज लगाई और वहां जाकर देखा तो कोई नहीं मिला। इसकी सूचना उसने घरवालों को दी तो सभी ने उसे खोजना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह गन्ने के खेत के बाहर बेटी के कुछ कपड़े पड़े मिले। खेत के अंदर उसका शव पड़ा था। लड़की के भाई की सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों व परिवारीजनों के अनुसार जिस हाल में शव खेत में पड़ा मिला, उससे साफ लग रहा है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके माथे पर खून का तिलक लगा था, गले पर निशान थे। सूचना पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतका के गले पर पड़े निशान को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं, उसकी मौत किस तरह से हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। झाड़-फूंक करने वाला फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed