फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Get timely and quality disposal of complaints

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Get timely and quality disposal of complaints
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शनिवार को मिल्कीपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। कहा कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में निस्तारण कराएं। समाधान दिवस में आई 436 में 31 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक समाधान दिवस में 207 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें 12 मामलों का निस्तारण मौके पर डीएम ने कराया।
फरियादियों की लंबी लाइन देखने को मिली। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। मौके पर एसएसपी शैलेश पांडे, एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार हेमंत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम अनुराग प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें आईं। सात का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, नगर पंचायत के ईओ रागिनी वर्मा, सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 69 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम प्रशांत कुमार की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में कुल 52 मामले आए। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक सभागार में एसडीएम स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 61 शिकायतें आईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस में मनोज कुमार व कमल प्रकाश ने तहसीलदार न्यायालय की पत्रावली तलाश करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

ध्यानी आदि ने पट्टे की भूमि की पैमाइश व अवैध हस्तक्षेप रोकने की दरख्वास्त दी। आई कुल 61 शिकायतों में से चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, सीओ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed