फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Get the wall removed by doing videography

वीडियोग्राफी करके चकमार्ग से हटवाएं दीवार

Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Get the wall removed by doing videography
बीकापुर में फरियादियों की समस्या सुनते अधिकारीगण - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले के सभी पांच तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुछ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, दिवस में विधायक रामचंद्र यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में गोशालाओं के गोवंश पशुओं को काऊ कोट उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई। बीडीओ व एडीओ व्यवस्था के लिए कहा। कुल 84 शिकायतें आई। पांच का निस्तारण किया गया। मौके पर तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में सीडीओ अनिता यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतें आई। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह के साथ एसडीएम, तहसीलदार राजकुमार पांडेय व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम अनुराग प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 79 शिकायतें में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। दिवस में तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, बीडीओ नंदिनी शाह, अधिशासी अधिकारी रागनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 136 शिकायतें आई। इनमें पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्यादातर शिकायतें राजस्व संबंधी थी। एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता, बीडीओ मनीष मौर्य सहित अन्य मौजूद थे।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, सोहावल तहसील में 99 शिकायतों आईं, जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण निस्तारण किया गया।
दिवस में एसडीएम जयजीत कौर मिश्रा, तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, सोहावल बीडीओ रशेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तारुन थाना क्षेत्र के खेमीपुर निधियावां निवासी शिव कुमार पांडेय की शिकायत थी कि उनके दीवार के पास नीम का पेड़ है। विपक्षी कृष्ण कुमार पांडे, विनोद कुमार पांडे तथा हरीश कुमार पांडे काटने को तैयार नहीं है। जबकि उनका मकान बन कर तैयार हो चुका है। छत लगाना बाकी है। विपक्षी छत नहीं लगाने दे रहे हैं। एसडीएम ने थानाध्यक्ष तारुन को जांच करके आख्या देने के लिए कहा।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा की प्रतिभा पुत्री सुरेंद्र कुमार की शिकायत थी कि उन्होंने आरोपी लवकुश आदि के ऊपर दहेज एक्ट और महिला उत्पीड़न समेत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचक चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मामले में फाइनल रिपोर्ट भेज रहे हैं। किसी अन्य सक्षम अधिकारी से जांच करा कर न्याय दिलाने की मांग की। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक बीकापुर को नियमानुसार मामले का निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।
भेलसर के मो. अबूजर ने लखमीपुर में चक मार्ग पर बनी दीवार, पेड़ हटवाने की दोबारा शिकायत की। एसडीएम स्वप्निल यादव ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ जेसीबी से चकमार्ग पर बनी दीवार हटाते हुए लगे पेड़ को हटवाने का निर्देश तहसीलदार प्रज्ञा सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली शशिकांत यादव को दिए। इसकी वीडियोग्राफी के निर्देश दिए हैं।

ग्राम सराय हामिद के राधेश्याम ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की भूमि में जबरदस्ती रास्ता निकालने की शिकायत की। एसडीएम स्वप्निल यादव ने राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली शशिकांत यादव को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed