फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ganesh pooja

नगर में 40 स्थलों पर विराजेंगी गणेश प्रतिमाएं

Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
आगामी 5 से 12 सितंबर तक नगर क्षेत्र में करीब 40 स्थानों पर भगवान गणपति विराजमान हो जायेंगे। स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन 15 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा। गणेश पूजा पर बेहतर व्यवस्था देने के लिए नगर पालिका तैयार है।
विज्ञापन


इसके लिए सोमवार को केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति तथा गणेश पूजा की 40 समितियों के साथ चेयरमैन कार्यालय में बैठक हुई। अधिकांश स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना पांच सितंबर को हो जायेगी। दूसरे कई स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना 12 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन


पालिका ने पूजा स्थलों पर बेहतर साफ-सफाई, दरेसी, चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था का भरोसा बैठक में दिया। कार्यालय के अलावा चौक पानी टंकी पर कंट्रोल रूम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करने वाले चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने बताया कि नगर में गृहस्थ गणेश पूजा समिति की ओर से रिकाबगंज, बल्लाहाता, साहबदीन सीताराम इंटर कॉलेज के सामने, तेली टोला, मुकेरी टोला, बल्लाहाता, हमदानी कोठी, बाल्दा में दो स्थानों, हिन्दू-मुस्लिम कमेटी की ओर से मुकेरी टोला, मकबरा में गायत्री फोटो, साहबगंज में रामलीला रोड, अमानीगंज फेज-2 तथा साहबगंज पानी टंकी सहित 40 स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना होगी।

कहा, इन स्थलों पर होने वाले कार्यों तथा व्यवस्था की मॉनीटरिंग वह खुद करेंगे। बताया 15 सितंबर को मूर्तियां जमुनियाबाग में 11 बजे एकत्रित होंगी। इसके बाद ये चौक, रिकाबगंज, नियावां, कैंट होते हुए सरयम नदी के गुप्तारघाट में विसर्जित होंगी।


बैठक में केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राजेंद्र सिंह राजू, गगन जायसवाल, जोन प्रमुखों अशोक कनक, राजेश गौड़, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, पवन निषाद, चंदन गुप्त, बजरंगी साहू, सुप्रीत कपूर के अलावा इलाकाई सभासद तथा ईओ रविशंकर शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed