{"_id":"5940239a866419725d8b47a0","slug":"fraud-in-name-of-tourism-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विकास के नाम पर धांधली का खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विकास के नाम पर धांधली का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या-फैजाबाद में पर्यटन विकास के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये में धांधली का खुलासा हुआ है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी सभाजीत ने आरटीआई से जानकारियां जुटाकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के नाम पर यहां कई योजनाएं तो आईं लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सकीं। वहीं, कई योजनाएं आधी-अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि, लाखों-करोड़ों रुपये की इन योजनाओं की पूरी लागत खर्च होने पर भी धरातल पर जरा भी काम नहीं दिखता है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी सभाजीत ने गड़बड़ियों के आरोपों से घिरी पर्यटन विकास की कई योजनाएं गिनाईं। कहा कि, आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार 1.42 करोड़ रुपये से अयोध्या में हनुमानगढ़ी के प्रवेश व निकास द्वार पर शेड निर्माण होना था। इसका पूरा पैसा निकाल लिया गया जबकि मौके पर काम नहीं हुआ है। इसी तरह 1.54 करोड़ रुपये से अयोध्या में तुलसी उद्यान का सौंदर्यीकरण होना दिखाया गया है
जबकि मौके पर काम नहीं दिख रहा है। सभाजीत ने कहा कि तत्कालीन डीएम किंजल सिंह ने पर्यटन अधिकारी के विरुद्ध शासन को पत्र लिखा था। मगर न तो मामले की जांच हुई और न ही जिम्मेदार पर्यटन अधिकारी पर कोई कार्रवाई। इस पत्र में किंजल सिंह ने भरतकुंड के सौंदर्यीकरण व विकास कार्य में मिट्टी खुदाई के नाम 49 लाख रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। पार्टी प्रभारी सभाजीत सिंह ने कहा कि अगर मामले की जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।