{"_id":"5dbc681e8ebc3e93ab3ba2bb","slug":"fraud-faizabad-news-lko4898601109","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर एक लाख रुपए ले उड़ा टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर एक लाख रुपए ले उड़ा टप्पेबाज
विज्ञापन
पटरंगा। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के अंदर टप्पेबाज ने शुक्रवार को एक रिटायर्ड शिक्षक के एक लाख रुपये पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे शाहलाल स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बाराबंकी जनपद के डेमा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामसजीवन अपने नाती के साथ रुपये निकालने गए थे। जहां उन्होंने एक लाख रुपये निकाले। जिसमें सभी सौ-सौ के नोट थे। रुपये लेकर बुजुर्ग जैसे ही काउंटर से हटे, एक लड़का आया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बोला गुरु जी ये सौ-सौ की नोटें हैं। आप इन्हें कैसे ले जाएंगे। आप बैठिये, मैं खजांची से बड़ी नोट करवाए दे रहा हूं जिससे आपको दिक्कत नहीं होगी।
रिटायर्ड शिक्षक ने उसे रुपये दे दिये। काफी समय बीत जाने के बाद जब रुपये नहीं मिले तो उन्होंने खजांची से पूछा। तब खजांची ने बताया कि आपको तो मैंने रुपये दे दिये थ।
विज्ञापन
यह सुनकर रिटायर्ड शिक्षक के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरे बैंक में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बैंक के गेट को बंद करवाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें रामसजीवन को कर्मचारियों ने रुपये दिए हैं।
बैंक शाखा प्रबंधक अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि रामसजीवन अपने नाती के साथ रुपये लेने आये थे जिन्हें बैंक कर्मचारियों ने एक लाख रुपये सौ-सौ की नोटों में दिये। रामसजीवन ने बताया कि बैंक में मौजूद लड़का झांसा देकर रुपये ले गया।
पटरंगा थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला है, न कोई तहरीर मिली है, अगर तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।