फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fraud

दूसरी महिला को खड़ा कर बैनामा कराए जाने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 02 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud
बीकापुर। रजिस्ट्री कार्यालय में दूसरी महिला को खड़ा कर बैनामा कराए जाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट ताजपुर ढेसरा के रहने वाले विजय कुमार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपियों में सुरेंद्र प्रसाद निवासी बहतीपुर थरिया कला थाना हैदरगंज, रविंद्र कुमार मिश्र निवासी कटारी कोतवाली बीकापुर, लाल बहादुर मिश्र निवासी गंडई भोंदू मिश्र का पुरवा थाना बीकापुर, कल्पू निवासी मोहतसिमपुर कोतवाली नगर अयोध्या, बुद्धि राम निवासी कछौली कोडरा कोतवाली नगर अयोध्या शामिल है।
विज्ञापन

पीड़ित विजय प्रसाद पांडेय निवासी ढेसरा ताजपुर बीकापुर का आरोप है कि सुरेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार मिश्र और लाल बहादुर मिश्र जालसाज और भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सुरेंद्र कुमार दुबे द्वारा पांच जनवरी 2019 को उनकी मां मालती के स्थान पर किसी अन्य अज्ञात महिला को उप निबंधक कार्यालय में उपस्थित करवा खुद को मां मालती का सगा भाई बनकर, उनके पिता रामकिशोर दुबे मां का पिता बनकर फर्जी तरीके से निबंधक अधिकारी सुनीता बाजपेई, व उपनिबंधक प्रतिनिधि राम लखन की मिलीभगत से मुख्तारनामा पंजीकृत करवाया।
इसमें किसी भी आईडी का उल्लेख नहीं किया गया है। न ही फोटो व निशानी अंगूठा है। मां का मायका भी दूसरी जगह दिखाया गया। पैसे के बल पर कलपू और बुधिराम को गवाह बनाया गया।
मुख्तारनामे के द्वारा 20 मई 2019 को प्रथम बैनामा अनंता एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी कटारी, पंचमुखी पब्लिक स्कूल द्वारा प्रबंधक रविंद्र कुमार मिश्रा के पक्ष में और दूसरा बैनामा 20 मई 2019 को रविंद्र कुमार मिश्रा निवासी कटारी बीकापुर के पक्ष में किया गया है।
आरोपी रविंद्र कुमार मिश्र ने साजिश के तहत माताजी के बचत खाता व उनके केसीसी खाते में पैसे भी भेजे गए। बिना कोई जांच-पड़ताल किए तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने 13 जुलाई 2019 को दाखिल खारिज का आदेश भी पारित कर दिया गया।

इसके बाद आरोपी लाल बहादुर मिश्र ने पेंशन बनवाने और केसीसी माफ करवाने के बहाने उनकी आधार कार्ड, फोटो, पैन कार्ड, खतौनी नकल तथा स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा कर ले गए। अपने पास से बैंक में पैसा डाल कर मां की पेंशन का विश्वास दिलाया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed