फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four sack duplicate content has two examination centers

दो परीक्षा केंद्रों में मिली चार बोरी नकल सामग्री

Wed, 06 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four sack duplicate content has two examination centers
अवध विश्वविद्यालय परीक्षा के 21 वें दिन मंगलवार को प्रतापगढ़ जिले के दो परीक्षा केंद्रों में चार बोरी नकल सामग्री बरामद हुई। कुल 28 नकलची पकड़े गए लेकिन उसमें से 11 नकलची अकेले जयराज कुंवरि बाबा पारसपाल सिंह महाविद्यालय लीलापुर के थे। यहीं पर तीन बोरी नकल सामग्री भी बरामद हुई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के जयराज कुंवरि बाबा पारसपाल सिंह महाविद्यालय लीलापुर साहबगंज में 11 नकलची पकड़े गए। एक कमरे के बाहर और स्टोर रूम से तीन बोरी नकल सामग्री जब्त की गई। कक्ष निरीक्षक के पास तीन गाइड बरामद हुई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के ही नारायण महाविद्यालय गधियावा पट्टी में एक बोरी नकल सामग्री के साथ नौ नकलची पकड़े गए। बहराइच के एकलव्य महाविद्यालय जरवल रोड में एक नकलची के साथ कार्य में शिथिलता के कारण एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद के देशदीपक आदर्श महाविद्यालय बीकापुर में दो, महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज मझौली बीकापुर में एक नकलची को धर दबोचा गया। गोंडा के गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय मनकापुर में नकल सामग्री की बरामदगी के साथ चार नकलची पकड़े गए।

केआरएस कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन बल्लीपुर नवाबगंज में बीएससी द्वितीय वर्ष के गणित के दूसरे प्रश्न पत्र के दौरान गाइड की बरामदगी हुई और कार्य में शिथिलता के कारण दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।


सुलतानपुर के स्व. रामराज वर्मा महाविद्यालय कूरेभार में कार्य में शिथिलता के कारण एक कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया। रामबरन महाविद्यालय विभारपुर के कक्ष संख्या 20 में छात्र आसन व्यवस्था के अनुरूप नहीं बैठे मिले। उड़ाका दल ने केंद्राध्यक्ष को चेतावनी देते हुए आसन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed