{"_id":"639b6e10f5507740342e1184","slug":"four-constable-suspended-faizabad-news-lko662045581","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डांस का वीडियो वायरल होने के बाद चार महिला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डांस का वीडियो वायरल होने के बाद चार महिला सिपाही निलंबित
विज्ञापन
अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात चार महिला सिपाहियों को पतली कमरिया... गाने पर डांस का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने चारों सिपाहियों को बृहस्पतिवार की देर शाम निलंबित कर दिया। पहले इन्हें लाइन हाजिर किया गया था।
वर्तमान में ये सभी रामजन्मभूमि थाने में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थीं। बताया गया जिस वीडियो पर कार्रवाई हुई है वह रामजन्मभूमि में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान ही इन सिपाहियों द्वारा 6 दिसंबर को बनाया गया था। लाइन हाजिर महिला सिपाहियों में कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह शामिल हैं।
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि चारों को पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए थे। मामले की जांच एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय ने की है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की गई। संवाद