फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four animals fell into the septic tank, fire squad removed

सेप्टिक टैंक में गिरे चार जानवर, फायर दस्ते ने निकाला

Sat, 28 Nov 2015 10:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस परिसर में शनिवार को तीन सांड़ व एक गाय शौचालय के टैंक में गिर गये। सूचना पर बचाव के लिए फायर दस्ते को उतारा गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी पशुओं को सकुशल निकाल लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में रोज की तरह सांड़ व गाय घूम कर रहे थे। इसी दौरान वे आपस में भिड़ गये और लाइंस के टैंक में जा गिरे। पुलिस कर्मियों ने पशुओं को बाहर निकालने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बाद में अग्निशमन विभाग के दस्ते को मौके पर भेजा गया। दस्ते ने बांस-बल्ली और रस्सियों के सहारे एक घंटे चली मशक्कत के बाद चारों पशुओं को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सेप्टिक टैंक में तीन सांड़ व एक गाय गिर गई थी। सभी को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed