फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Former cricketer RP Singh did darshan worship with mother in Hanumangarhi

पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने मां के साथ किया हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन

Tue, 08 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer RP Singh did darshan worship with mother in Hanumangarhi
अयोध्या। रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह ने सोमवार देर शाम अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। हालांकि देर शाम को पहुंचने के कारण रामलला के दरबार में माथा नहीं टेक सके।
विज्ञापन

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सोमवार शाम दिल्ली से सीधे अपनी मां के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर हनुमानजी का भोग प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन-पूजन के दौरान वे भक्ति भाव में निमग्न नजर आए।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह व उनकी मां का रामनामा भेंट कर सम्मान किया। पुजारी राजू दास ने बताया कि देर से पहुंचने के कारण वे रामलला का दर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि शाम 6 बजे रामलला का दरबार भक्तों के लिए बंद हो जाता है। आरपी सिंह को रामलला का दर्शन न कर पाने का मलाल रहा, उन्होंने कहा कि अगली बार आएंगे तो रामलला का दर्शन जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed