फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   forest animal found affraid

Ayodhya News: हिंसक जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 26 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
forest animal found affraid
भेलसर (अयोध्या)। कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी के अंतर्गत मुजफ्फरपुर गांव के पास ग्रामीणों को खेतों में हिंसक जानवर दिखाई देने से दहशत है। किसानों ने अकेले खेत में जाना बंद कर दिया है। सुनसान रास्तों पर देर शाम सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। गांव के मो. वकील ने बताया कि उसने रविवार शाम पांच बजे अपने खेत के पास तेंदुआ जाते देखा तो दहशत में खेत न जाकर वापस आ गया।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मी पुत्री राम आशीष ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन व भाई के साथ पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी। अचानक देखा कि सामने से तेंदुआ जा रहा है, हम लोग तुरंत भाग आए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतिराम रावत ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग दस बजे अपने खेत से घर को आ रहा था कि अचानक देखा कि तेंदुआ गन्ने के खेत से निकल रहा था। मैं वहां से भागकर आया और जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वहां कुछ पंजे के निशान टीम को दिखाए हैं। हालांकि जांच में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये निशान तेंदुआ के हैं या भेड़िया के हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि रुदौली एसडीएम अंशुमान सिंह ने अवगत कराया है। वन विभाग की टीम भेजी गई है जो गन्ने व धान के खेतों में काम्बिंग कर रही है। लेकिन अभी तक हिंसक जानवर का कोई सुराग नहीं मिला है। कांबिंग अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed