फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fog stopped the speed, trains, buses hours late

कोहरे ने रोकी रफ्तार, ट्रेनें-बसें घंटों लेट

Tue, 01 Dec 2015 10:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में पहली बार मंगलवार को शहर, बाजार और गांवों में कोहरे की चादर दिखी। घने कोहरे से ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर असर पड़ा है, हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप खिल उठी। भोर में कोहरे से यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


कोहरे से रेलगाड़ी व बसों से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं। देहरादून से हावड़ा और अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेनों सहित कई दूसरी ट्रेनें आधे घंटे से डेढ़ घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन


डाउन सरयू-यमुना एक्सप्रेस सबसे ज्यादा चार घंटे लेट रही। रात्रि सेवा की दिल्ली जाने व आने वाली बसें भी घंटे भर तक लेट आती-जाती रहीं। गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर में आजमगढ़-बाराबंकी राजमार्ग सहित गोसाईगंज-महबूबगंज, गोसाईगंज-अंकारीपुर, गोसाईगंज-सुलतानपुर मार्गों पर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की मार से एक ओर जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा वहीं अकबरपुर-फैजाबाद रेल मार्ग भी कोहरे की चपेट में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed