फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five-year-old girl raped, accused arrested

पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl raped, accused arrested
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर टॉफी व बिस्कुट लेने गई पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बालिका के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की देर शाम उनकी पांच वर्षीय पुत्री बिस्किट और टॉफी लेने गांव में विनीत की दुकान पर गई थी। आरोपी ने उनकी पुत्री को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुत्री के चीखने-चिल्लाने पर जब वह लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित बालिका को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह आरोपी विनीत को कोतवाली क्षेत्र के खिचड़ी मेलाबाग कोछा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed