फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five new dengue cases found, total cases cross 500

पांच मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव

Sun, 06 Nov 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue cases found, total cases cross 500
लालबाग में फागिंग करवाते अधिकारी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में शनिवार को डेंगू के पांच नए मरीज संक्रमित मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर जिले में पांच सौ हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब जिले में कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या पांच सौ हो गई है। इनमें शहरी क्षेत्र के 311 व ग्रामीण क्षेत्र के 189 मरीज शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में आठ, जिला अस्पताल में तेरह, श्रीराम अस्पताल में चार मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नगर निगम क्षेत्र के लालबाग में एक ही घर मे चार डेंगू संक्रमितों के मिलने के बाद शनिवार को टीम ने पीड़ित के घर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की। जिला फ़ाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत अधिक संख्या में मच्छरों की ब्रीडिंग कई पात्रों में मिली है।
विज्ञापन

इन पात्रों को लार्वा निरोधक छिड़काव के साथ खाली भी कराया गया और नोटिस दी गई है, जिससे लोग सावधानी रखें और मच्छरों को पनपने न दें। लालबाग़ के अलावा सरस्वतीपुरम, शिवनगर, पहाड़गंज, आचार्य नगर, लालकुर्ती, रिकाबगंज, मुकेरीटोला, तेलीटोला, गौरा पट्टी आदि क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए सफाई के कई टिप्स दिए। कहा कि सप्ताह में एक बार पानी वाले बर्तन साफ अवश्य करें। बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी व अन्य उपायों का प्रयोग करें। मौके पर फाइलेरिया निरीक्षक एस.पी. मौर्य, दीपक तिवारी, कीट संग्रहकर्ता विजय बहादुर, वरिष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ता राम आशीष व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed